Trending

Jan 2, 2014

जॉन अब्राहम ने की प्रिया रुंचाल से शादी

बॉलीवुड के हार्टथ्रॉब जॉन अब्राहम अपनी गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं.
जॉन अब्राहम ने ट्विटर पर कुछ इस तरह शादी खबर की पुष्टि की है, 'आपको और आपके करीबियों को 2014 की शुभकामनाएं. इस साल आपके जीवन में प्‍यार, गुड लक और आनंद आए. लव, जॉन और प्रिया अब्राहम'.
आपको बता दें कि इससे पहले साल 2013 में खबरें आईं थीं कि जॉन अब्राहम ने अमेरिका के लॉस एंजेलिस में प्रिया रुंचाल के साथ शादी कर ली है. हालांकि तब जॉन ने इस बात को सिरे से नकार दिया था. लेकिन अब जॉन ने प्रिया को प्रिया अब्राहम कहकर शादी की खबर पर मुहर लगा दी है.

गौरतलब है कि प्रिया से जॉन की मुलाकात दिसंबर 2013 में बांद्रा के एक जिम में हुई थी. जॉन ने एक इंटरव्‍यू में कहा भी था कि वे 2013 में शादी कर लेंगे. उन्‍होंने कहा था, 'मुझे पता है कि मैं इस साल (2013) शादी कर लूंगा, लेकिन पता नहीं कब. शादी कुछ हफ्तों में या कुछ महीनों के अंदर हो सकती है. अगर मैं सिर्फ परिवार के लोगों को ही शामिल करूं तो ऐसा भी हो सकता है कि हमारी शादी में सिर्फ 10 लोग आएं'.
आपको बता दें कि जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु करीब 10 सालों तक रिलेशनशिप में रहे, लेकिन फिर दोनों का ब्रेक-अप हो गया. बहरहाल, हमारी तरफ से जॉन और उनकी पत्‍नी प्रिया को ढेर सारी शुभकामनाएं.


No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Designed By Blogger Templates