Trending

Jan 2, 2014

यादें 2013: साल भर सुर्खियों में रहे ये पांच खिलाड़ी

आइए इन खबरों पर डालते हैं एक नजर:- 

संन्यास : सचिन तेंदुलकर भारतीय खेलों के इतिहास का यह एक ऐसा पल था, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। 16 नवंबर को वानखेडे स्टेडियम पर भारत ने वेस्टइंडीज पर जैसे ही जीत हासिल की सचिन तेंदुलकर अपने आंसू नहीं रोक पाए और भावुक हो गए। वह जब अपने आंसू पोछ रहे थे तो उस समय स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शक अपने महानायक की विदाई को लेकर भावुक हो उठे थे। सचिनके हाथों में उस समय स्टंप था और वह अपना चेहरा नीचे कर अपने आंसू छुपाने की कोशिश कर रहे थे। उस समय भारतीय टीम पवेलियन लौटने के बजाय मैदान पर खड़ी हो गई और उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को गले लगाया। यह अभूतपूर्व और ऐतिहासिक पल था। इस टेस्ट को सचिन टेस्ट के अलावा किसी और नाम से नहीं जाना जाएगा।
डोप के दोषी: लांस आर्मस्ट्रांग दुनिया के सबसे कठिन साइकिल रेस टूर डी फ्रांस रिकार्ड सात बार कब्जा जमाने वाले चैंपियन साइकिलिस्ट लांस आर्मस्ट्रांग ने जनवरी में ओपरा विंफ्रे के मशहूर चैट शो में करियर के दौरान कई बार शक्ति वर्धक दवाईयां लेने की बात स्वीकारी। उनके इस खुलासे के बाद संपूर्ण खेल जगत स्तब्ध रह गया। उन्होंने कहा कि इन दवाओं की मदद के बगैर साइकिलिंग रेस जीतना असंभव है। उनके स्वीकार नामे के बाद साइकिलिंग संघ ने उनसे सारे खिताब उनसे छीनकर उन्हें प्रतिबंधित कर दिया। 
 'द मर्डर' : आस्कर पिस्टोरियस इस साल खेल प्रेमी दूसरी बार तब चौंके जब उन्होंने सुना कि 'ब्लेड रनर' के नाम से मशहूर अफ्रीकी फर्राटा धावक ऑस्कर पिस्टोरियस ने अपनी प्रेमिका रीवा वेलेंटाइन-डे के दिन मर्डर कर दिया। ओलंपिक के सामान्य धावकों के साथ प्रतिस्पर्धा कर दुनिया भर में नाम कमाने वाले इस अद्भुत धावक पर फिलहाल मर्डर केस चल रहा है। हालांकि पिस्टोरियस ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने फ्लैट में घुसपैठिया समझकर रीवा पर गोली चलाई थी। रीवा दक्षिण अफ्रीका की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस थी।
सबसे महंगे फुटबालर: गेरेथ बेल स्पेनिश फुटबाल क्लब रीयल मैड्रिड ने आखिरकार टॉटेनहेम हॉटसपर के विंगर गेरेथ बेल को अब तक की सबसे बड़ी रकम 100 मिलियन यूरो (लगभग 890 करोड़ रुपए) खर्च कर अपने साथ जोड़ा। बेल के साथ छह साल का करार हुआ है। चार साल पहले रीयल ने मैनचेस्टर युनाइटेड ने क्रिस्टियानो रोनाल्डो को 96 मिलियन डॉलर ( 824 करोड़ रुपए) खर्च कर खरीदा था।
ऐतिहासिक जीत : एंडी मरे एंडी मरे से ब्रिटेनवासियों ने जो आस लगा रखी थी, उसमें वह खरे उतरे। इस इंग्लिश टेनिस खिलाड़ी ने इस साल विंबलडन खिताब जीतकर ब्रिटेन का ग्रैड स्लैम खिताब जीतने का 77 सालों का सूखा समाप्त ्िकया। फाइनल में उन्होंने नोवाक जोकोविक को हराया। उन्होंने 2012 में ऑल इंग्लैंड क्लब पर ही लंदन ओलंपिक का स्वर्ण जीता था। अपनी सफलता के इस सिलसिले को आगे बढ़ाते हुए वह उसी साल अमेरिकी ओपेन जीतने में भी सफल रहे थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

Designed By Blogger Templates