मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 1058 लोगों का चयन किया गया है जिनमें 62 भारतीय हैं। अभियान के तहत इन लोगों में से चार पुरुषों और एक महिला का चयन कर 2024 में लाल ग्रह पर भेजा जाना है। नीदरलैंड के गैर लाभकारी संगठन मार्स वन ने 200,000 से अधिक आवेदकों में से 1058 लोगों का चयन किया है। ये लोग मंगल की सरजमीं पर मानव जीवन की बुनियाद रखना चाहते हैं। मार्स वन के पास 140 से अधिक देशों के लोगों के आवेदन आए थे। इनमें 20 हजार भारतीयों ने आवेदन किए थे। स्पेसडॉटकॉम के मुताबिक, प्रथम सूची में 297 लोग अमेरिका से हैं। कनाडा 75 उम्मीदवारों के साथ दूसरे नंबर पर है जबकि भारत 62 उम्मीदवारों के साथ तीसरे और रूस 52 उम्मीदवारों के साथ चौथे स्थान पर है। मार्स वन के सह-संस्थापक बैस लैंसडोर्प ने कहा, इतनी बड़ी संख्या में लोगों की रुचि से हम बहुत प्रभावित हैं। दो लाख लोगों में उम्मीदवारों का चयन करना एक चुनौती थी। मार्स वन के मुख्य मेडिकल अधिकारी नारबर्ट क्राफ्ट ने बताया, वर्ष 2014 और 2015 में कई और चरणों में लोगों को इसके लिए चयनित करना है।
Popular Posts
-
फेसबुक पर अमेरिका में मुकदमों की झड़ी लग गई है. इस सोशल मीडिया साइट पर आरोप है कि यह यूजर राइट्स का उल्लंघन करके प्राइवेट मैसेजों को पढ़ ...
-
टाइगर श्रॉफ हर साल कुछ नए सितारे बॉलीवुड में कदम रखते हैं, और इस बड़े परिवार का हिस्सा बन जाते हैं. इसी तरह पिछले साल सुशांत सिंह राजपू...
-
नई दिल्ली: दिल्ली के कप्तान गौतम गंभीर ने वीरेंद्र सहवाग का समर्थन करते हुए कहा कि रणजी ट्राफी के नाकआउट राउंड से टीम के बाहर होने ...
-
अमीर कारोबारी... करोड़ों का कारोबार... किडनैपिंग... और 100 करोड़ की फिरौती... एक ऐसा अपहरण है, जो हुआ तो देश के पश्चिमी कोने पर मौजूद एक छो...
-
Muzzafarpur: After disruption of train traffic for nearly 36 hours due to collapse of a flyover over a goods train in Muzaffarpur, trac...
-
मुजफ्फरपुर, नसं : यदि निजी कंपनी ने अपनी मनमानी नहीं रोकी और सरकार ने दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी बिजली की दर आधी नहीं की तो 9 जनवरी को ...
-
मुजफ्फरपुर, असं : नगर थाना क्षेत्र के सिकन्दरपुर मोहल्ले में गुरुवार को टेंपो की ठोकर से ललन महतो गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की भीड़ जु...
-
आइए इन खबरों पर डालते हैं एक नजर:- संन्यास : सचिन तेंदुलकर भारतीय खेलों के इतिहास का यह एक ऐसा पल था, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा। 16 नवं...
-
मंगल ग्रह पर कॉलोनी बसाने के महत्वाकांक्षी अभियान के लिए 1058 लोगों का चयन किया गया है जिनमें 62 भारतीय हैं। अभियान के तहत इन लोगों में से...
Designed By Blogger Templates
No comments:
Post a Comment